Home » विधायक मनोज मंडावी के निधन पर शोक की लहर, CM भूपेश सहित इन नेताओं ने जताया दुख…

विधायक मनोज मंडावी के निधन पर शोक की लहर, CM भूपेश सहित इन नेताओं ने जताया दुख…

by Bhupendra Sahu

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी MLA Manoj Mandavi के निधन पर CM भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है। CM ने कहा- मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे, उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री- विधानसभा उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया, उनका जाना संगठन के लिए बड़ी छति है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता मजोन मंडावी के निधन से पार्टी को बहुत छति पहुंची है, वे बहुत ही बेबाकी से खुलकर बात करते थे, वे सुनने वाले को कैसा लगेगा यह नहीं सोचते थे वे एक निडर नेता था, सही बात कहने से नहीं डरते थे, वे हर समुदाय के प्रिय थे, जमीन से जुड़े नेता थे, सभी वर्गों से उनका संबंध था। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा है कि हमने एक बहुत ही अनुभवी नेता खो दिया है।

वहीं मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि यह खबर बहुत ही दुखद है, मनोज मंडावी ने आदिवासियों के ​लिए बहुत कुछ काम किया है, वे एक ​ऐसे विधायक थे जिनका सभी सम्मान करते थे, वे हमारे साथी भी रहे, उनका निधन प्रदेश के लिए आदिवासियों के बड़ा नुकसान है।

वहीं मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वे उनका निधन बहुत ही मन को दुखी करने वाला है, उनके दो छोटे बच्चे है मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं हमने अपना साथी खो दिया है, वे हमारे एक वरिष्ठ नेता थे, उन्होंने क्षेत्र और आदिवासियों के लिए बहुत कुछ किया है।

मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं, उनके निधन पर विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि वे बहुत ही लोकप्रिय थे उनका इस तरह से जाना बहुत दुखद है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More