Home » राष्ट्रीय खेल : जूडो में विजय यादव का गोल्डन पंच

राष्ट्रीय खेल : जूडो में विजय यादव का गोल्डन पंच

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता विजय कुमार यादव ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में जूडो में 60 किग्रा से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा निशानेबाजी में महिला ट्रैप स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की सबीरा हैरिस ने रजत पदक अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश अब तक इन खेलों में 19 स्वर्ण,14 रजत और 12 कांस्य पदक समेत कुल 45 पदक जीत चुका है। विजय ने पुरुषों के 60 किग्रा से कम भार वर्ग के फाइनल में दिल्ली के हर्ष सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में विजय यादव ने उत्तराखंड के सचिन सिंह रावत को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।

महिला ट्रैप स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की सबीरा हैरिस ने 24 अंक जुटाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस वर्ग में मध्य प्रदेश की नीरू ने 26 अंक के साथ स्वर्ण और सर्विसेज की सीमा तोमर ने 17 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More