Home » अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात पाने के लिए करें इन 8 चीजों का सेवन

अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात पाने के लिए करें इन 8 चीजों का सेवन

by Bhupendra Sahu

पीरियड्स अर्थात माहवारी हर महिला के जीवन का खास चक्र है। इसी की बदौलत एक महिला को मातृत्व सुख मिल पाता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर से खराब खून बाहर निकल जाता हैं। महिलाओं की सेहत को बनाए रखने में पीरियड्स का महत्वपूर्ण रोल हैं। कई बार महिलाएं अपनी माहवारी को लेकर बहुत परेशान हो जाती हैं क्योंकि समय निकल जाने पर भी उनका पीरियड नहीं आता है। अनियमित रूप से पीरियड्स होने के कारण कई बार हैवी ब्लीडिंग होती है वहीं कभी-कभी कम या न के बराबर ब्लीडिंग होती है। यह सेहत को प्रभवित करता हैं। ऐसे में किचन में मौजूद कुछ चीजें आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं जिनके सेवन से रुका हुआ पीरियड आ जाएगा और आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। आइये जानते हैं इनके बारे में…

सोंठ और अजवाइन
पीरियड्स खुलकर नहीं होते तो रात को सोते समय आधा चम्मच अजवाइन के साथ गुनगुना हल्दी वाला दूध पीएं। इससे आपको पीरियड्स ठीक से आने लगेंगे। इसके अलावा आप गुड़ में चौथाई चम्मच सोंठ और चौथाई चम्मच अजवाइन को डालकर हल्दी वाले गुनगुने दूध के साथ लें। इससे भी पीरियड्स खुलकर आने लगेंगे।
अदरक
अदरक पीरियड्स लाने वाले सबसे ताकतवर उपायों में से एक है। यह बेहद गर्म होता है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अदरक से गैस बनती है। हालांकि अगर आपके पीरियड्स काफी डिले हो गए हो तो अजवायन और अदरक की चाय ट्राए कर सकती हैं। इससे आपका काम हो जाएगा।
खड़ा धनिया
महिलाओं के रुके हुए पीरियड को लाने में खड़ा धनिया बहुत हद तक सहायक है। एक चम्मच खड़े धनिये को दो कप पानी में उबाल लें। जब पानी एक कप रह जाए तो गैस को बंद कर दें और उसे अच्छे से छान लें। इस पानी का दिन में तीन बार सेवन करें। यदि बराबर नियम से आप इसका सेवन करते रहेंगे तो यह माहवारी को लाने में बहुत प्रभावशाली रहेगा। पुराने समय से महिलाएं माहवारी को नियमित करने के लिए इस नुस्खे का प्रयोग करते आ रही हैं।
दालचीनी
दालचीनी का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, इसके सेवन से खाने का स्वाद बढ़ता है, वहीं ये पीरियड्स में हो रहे दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। दालचीनी का सेवन रोजाना करते हैं तो ये अनियमित पीरियड की समस्या को रेगुलर करने में में मदद करता है। वहीं खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन भी आप कर सकते हैं।
कच्चा पपीता
अनियमित पीरियड या फिर पीरियड न आने पर आपको अपनी डाइट में कच्चा पपीता शामिल करना चाहिए। कच्चे पपीते के सेवन से काफी फायद हो सकते हैं। दरअसल, यह गर्भाशय की मांसपेशियों के संकुचन को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, कई रिसर्च में भी इस बात का दावा किया गया है कि कच्चा पपीता खाने से मासिक धर्म न होने की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को स्ट्रेस की वजह से पीरियड की परेशानी हो रही है, उनके लिए भी कच्चा पपीता काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चा पपीता आपके स्ट्रेस को कंट्रोल करने में प्रभावी है।
सौंफ
सौंफ की सुंगधित चाय के इस्तेमाल से भी आप जल्द पीरियड्स ला सकते हैं। एक ग्लास पानी में 2 चम्मच सौंफ रात भर तक रखें औऱ सुबह छान कर पी लें। खाली पेट सुबह सौंफ के इस पानी का प्रयोग करने पर यह ज्यादा फायदा देता है।
एप्पल साइडर विनेगर
पीरियड ना आने पर आप रोजाना सेब के सिरके का सेवन करें। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि रोजाना 15 मिली एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पीसीओएस से ग्रसित महिलाओं की समस्या को कम किया जा सकता है। इससे पीरियड्स न आने की परेशानी दूर होती है। हालांकि, अभी इस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है। आप इसे गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इस पानी में आप शहद को भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
हल्दी
हल्दी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके सेवन से मानसिक धार्मिक यानी पीरियड्स से कई समस्याएं दूर होती जाती है। हल्दी का सेवन अनेकों तरीकों से किया जा सकता है, इसे आप दूध के साथ, मसाले के रूप में आदि तरीकों से कर सकते हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More