नई दिल्ली । टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान होने के बाद संजू सैमसन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया है। इसके बाद उनके फैंस लोकेश राहुल और ऋषभ पंत को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। संजू के फैंस के अनुसार इन दोनों खिलाड़ियों की जगह सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता था। हालांकि, सैमसन ऐसा नहीं मानते हैं। टी20 विश्व कप टीम में मौका नहीं मिलने के बाद संजू सैमसन ने अपने दिल की बात कही है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्होंने इस बार अपनी बल्लेबाजी की बजाय बातों से सभी का दिल जीत लिया है।
सैमसन ने कहा कि अगर वह लोकेश राहुल और ऋषभ पंत के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो अपने देश का नुकसान करेंगे। क्योंकि, दोनों खिलाड़ी भारत के लिए ही खेलते हैं। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।