Home » दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर बने मुंबई इंडियंस के नए कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह

दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर बने मुंबई इंडियंस के नए कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह

by Bhupendra Sahu

मुंबई । दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के नए कोच बनाए गए हैं। वह श्रीलंका के महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे। बाउचर ने 12 सितंबर को यह एलान किया था कि वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य कोच पद से टी20 वर्ल्ड कप के बाद हट जाएंगे। जयवर्धने ने 14 सितंबर को कोच पद से हटने का फैसला किया था। बाउचर ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान में मुंबई इंडियंस के बारे में कहा, “एक फ्रैंचाइजी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से दुनिया के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया है। मैं चुनौती के लिए तैयार हूं।”

जयवर्धने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ग्रुप की तीन टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएल के अलावा मुंबई की फ्रेंचाइजी के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग में एमआई इमिरेट्स और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन की टीम है। जयवर्धने इस तीनों के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। उनके साथ ही जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट हेड बनाया गया है। जहीर तीनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर करने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए काम करेंगे। जहीर पहले क्रिकेट संचालन के निदेशक के पद पर थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More