Home » सब्जी उत्पादन में आगे बढ़ रही है महिलाएं… गौठान में हो रही है सीजनेबल सब्जियों की खेती

सब्जी उत्पादन में आगे बढ़ रही है महिलाएं… गौठान में हो रही है सीजनेबल सब्जियों की खेती

by Bhupendra Sahu

भिलाई। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहरी गौठान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सब्जी उत्पादन एवं महिलाओं के द्वारा किए जा रहे खेती के तरीकों को देखा तथा टेक्निकल एक्सपर्ट से भी सलाह लेकर सब्जी उत्पादन में बढ़ोतरी के निर्देश दिए। वर्तमान में महिलाओं के द्वारा सीजनेबल सब्जियों का उत्पादन गौठान में किया जा रहा है। जिसकी बिक्री कर आमदनी अर्जित की जा रही है। शहरी गौठान में स्व. सहायता समूह की महिलाओ को रोजगार से जोडऩे और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये अलग-अलग तरह की लाभवर्धक गतिविधियां अपनाई जा रही है। अगरबत्ती का कार्य प्रारंभ हो चुका है और बड़े तादात में अगरबत्ती बनाया जा रहा है।

इसके विक्रय के लिए भी महिलाओ ने व्यवस्था कर ली है ताकि लाभ प्राप्त होता रहे। पशुओ को हरा चारा देने के लिये नेपियर ग्रास एक अलग भूभाग पर तैयार किया गया है, इसके अतिरिक्त बरसीम घास भी लगाया गया है, वर्मी कम्पोष्ट तैयार करने के लिये और रोटेशन बरकरार रखने के लिए लगभग 100 कम्पोष्ट टैंक तैयार किये जा चुके है। मछली पालन की जा रही है जल्द ही मछलियों को विक्रय के लिए निकाला जाएगा। निगमायुक्त चंद्राकर ने मछली उत्पादन के लिए तालाब का जायजा लिया और मछलियों के विक्रय के पश्चात शीघ्र अति शीघ्र ही दूसरे बीज डालने की तैयारी करने के निर्देश दिए। सब्जी उत्पादन के लिये महिलाओ ने फसल की पूरी तैयारी कर विक्रय करना चालू कर दिया है। फूलों से कॉस्मेटिक एवं अन्य प्रोडक्ट तैयार करने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, इसके लिए फूलों की आवक हो रही है। पशुओ की नियमित स्वास्थ्य जांच पशु चिकित्सक कर रहे है। जहां एक ओर पहले यह स्थल कचरा डंपिंग साइट था अब इसकी तस्वीर धीरे-धीरे बदलते जा रही है। महिलाएं लाभ वर्धक गतिविधियों से लगातार जुड़ते जा रही है। महिलाओं को रोजगार के अलावा उनके आय में वृद्धि हो रही है। नए-नए सोच और नवाचार के माध्यम से शहरी गौठान का स्वरूप बदलते जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने गौठान में महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में जोडऩे के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, नोडल अधिकारी प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More