Home » उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना

by Bhupendra Sahu

जगदलपुर। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर विदर्भ के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल, निम्न दाब के केंद्र, भाटापारा, झाड़सुगुड़ा, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

छत्तीसगढ़ में 13 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
केशव सलोत्रा
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More