Home » भारत और पाकिस्तान की टीमों पर आईसीसी ने लिया बड़ा एक्शन, मैच में हुई इस गलती की मिली सजा

भारत और पाकिस्तान की टीमों पर आईसीसी ने लिया बड़ा एक्शन, मैच में हुई इस गलती की मिली सजा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । यूएई में इन दिनों एशिया कप 2022 टूर्नामेंट जारी है। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मैच हुआ। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है, लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से आईसीसी ने इन दोनों ही टीमों पर बड़ा एक्शन ले लिया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान की टीमें इस मैच में निर्धारित समय पर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थीं, जिसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा। आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान की टीमों पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है.

आईसीसी ने लिया ये बड़ा एक्शन

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाडिय़ों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, आईसीसी ने एक जनवरी 2022 से स्लो ओवर रेट को लेकर नियम में संशोधन को लागू किया था, जिसमें हर टीम को अपने 20 ओवर हर हाल में 85 मिनट के अंदर खत्म करना अनिवार्य था, ऐसे में अगर कोई टीम 85 मिनट में केवल 17 ओवर ही डाल पाती है तो फिर बाकी बचे तीन ओवरों में उन्हें जुर्माने के तौर पर पांच के स्थान पर केवल चार खिलाडिय़ों का ही 30 यार्ड के सर्कल से बाहर खड़े होने की अनुमति दी जाएगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More