मुंबई । वैश्विक बाजार में पीली धातु में तेजी और सफेद धातु में गिरावट के प्रभाव से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 73 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ वहीं चांदी 321 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.18 प्रतिशत उठकर 1739.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह अमेरिका सोना वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1739.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, इस दौरान चांदी हाजिर 0.27 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18.83 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 73 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 51311 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 38 रुपये बढ़कर 51280 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। वहीं, चांदी 321 रुपये कमजोर होकर 54459 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 451 रुपये सस्ती होकर 55965 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00