Home » कंगना रनौत की इमरजेंसी से रिवील हुआ नए एक्टर का लुक

कंगना रनौत की इमरजेंसी से रिवील हुआ नए एक्टर का लुक

by Bhupendra Sahu

कंगना रनौत आजकल अपनी नयी फिल्म को लेकर सुखिऱ्यों में हैं। जी दरअसल उनकी फिल्म ‘इमरजेंसीÓ आने वाली है और वह इस पर जोरों से काम कर रही हैं। एक तरफ तो फिल्म की शूटिंग चल रही है, वहीं, दूसरी तरफ कंगना फिल्म में शामिल होने वाले कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर करती आ रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने नए एक्टर और किरदार का खुलासा किया है। जी दरअसल उन्होंने इस किरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैम मानेकशॉ के रूप में मिलिंद सोमन के लुक को रिवील किया। जी हाँ और फिल्म के पोस्टर में मिलिंद सोमन को शार्प मूंछों और यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है।

मिलिंद का यह लुक आपको फिल्म के लिए एक्साइटेड जरूर कर देगा। जी हाँ और पोस्टर को शेयर करते हुए, कंगना रनौत ने लिखा, डायनैमिक मिलिंद सोमन को सैम मानेकशॉ के रूप में प्रस्तुत करते हुए खुशी हो रही है। इसी के साथ कंगना रनौत ने आगे लिखा, वह व्यक्ति जिसने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत की सीमाओं को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जिसकी सेवा उसकी ईमानदारी के रूप में प्रतिष्ठित थी; एक आकर्षक, एक युद्ध नायक और इमरजेंसी में एक दूरदर्शी नेता।
आपको बता दें कि मिलिंद सोमन ने भी कंगना की फिल्म से जुडऩे पर खुशी जताई। जी दरअसल मिलिंद सोमन ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। आप देख सकते हैं उन्होंने लिखा, कंगना रनौत के डायरेक्शन ‘इमरजेंसीÓ का हिस्सा बनने और सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं, वह व्यक्ति जिसने अपनी बुद्धि और वीरता के साथ, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को जीत दिलाई! आपको यह भी बता दें कि, सैम मानेकशॉ का सेना का करियर चार दशकों तक रहा था। जी हाँ और उन्होंने भारत के पांच युद्धों को देखा था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More