Home » युवा कांग्रेस ने मंहगाई को लेकर निकाली रैली, प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण का पोस्टर लगाकर किया विरोध…

युवा कांग्रेस ने मंहगाई को लेकर निकाली रैली, प्रदर्शनी में नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण का पोस्टर लगाकर किया विरोध…

by Bhupendra Sahu

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस द्वारा मोदी की महंगाई की झांकी निकाली गई. इस झांकी में तमाम तरीके की वस्तुओं को प्रदर्शित करके उनके वर्तमान मूल्य और पिछले कुछ वर्षों में किस तरीके से मूल्य में वृद्धि हुई है उन कीमतों को लिखकर शहर में झांकी निकाली. जो शहीद स्मारक भवन से लेकर घड़ी चौक होते हुए कोतवाली चौक में समाप्त हुई.

इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों युवा कांग्रेस के साथी सड़क पर वस्तुओं का मूल्य पोस्टर पहनकर सड़क में नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेस के द्वारा इस महंगाई की झांकी को निकाला गया. मोदी की महंगाई झांसी में तमाम वस्तुओं की प्रदर्शनी की गई. जैसे कि पेट्रोल-डीजल के पंप बनाए गए घर में खाने वाला तेल, नमक, गैस सिलेंडर, स्टेशनरी, चावल, आटा सभी प्रकार की चीजों को इस प्रदर्शनी में झांकी के रूप में निकाला गया. साथ ही साथ नरेंद्र मोदी को प्रदर्शनी में जादू टोना करते हुए बाबा के रूप में उनका पोस्टर लगाया गया और महंगाई की डायन के रूप निर्मला सीतारमण और तमाम केंद्रीय मंत्रिमंडल को शामिल किया गया.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More