Home » और सस्ता हुए सोना-चांदी, अब ?46000 से कम लाएं 10 ग्राम गोल्ड

और सस्ता हुए सोना-चांदी, अब ?46000 से कम लाएं 10 ग्राम गोल्ड

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट है। सोना-चांदी पहले से और सस्ते हो गए हैं। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 5777 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब 6072 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 21271 रुपये सस्ती है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 371 रुपये सस्ता होकर 50182 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 630 रुपये लुढ़ककर 54737 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।

24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 51687 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोडऩे के बाद सोने का भाव 56856 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 56379 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62017 रुपये में देगा।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37637 रुपये
वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37637 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद जीएसटी के साथ 38766 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 42642 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29356 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 30236 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33260 रुपये का पड़ेगा।
22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 49981 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 56628 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 45967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तीन फीसद जीएसटी के साथ यह 47364 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोडऩे पर करीब 52080 रुपये का पड़ेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More