देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पिछले 1 महीने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज थी। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ था। आज उसके नतीजे आ रहे हैं। पहले राउंड में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा की तुलना में अपनी बढ़त बना ली है।
पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 780 सांसदों के वोटों में से 540 सांसदों के वोट मिले हैं। इन की वैल्यू तीन लाख 78 हजार है। अगर हम बात यशवंत सिन्हा की करें तो उन्हें 208 सांसदों के वोट मिले जिनकी वैल्यू 145600 है। जानकारी के मुताबिक कुल 15 सांसदों के वोट अमान्य निकले हैं। वर्तमान में 10 राज्यों के वोटों की गिनती हो रही है। आपको बता दें कि 13 सांसद और 34 विधायकों ने वोट नहीं डाला था।