Home » छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने प्रदेश 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदेश के 6 जिलों के एसपी बदले गए हैं। राजनांदगांव, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, जशपुर व गौरेला पेंड्रा मरवही के एसपी का तबादला किया गया है। जशपुर एसपी राजेश कुमार अग्रवाल को 11वीं वाहिनी छसब जांजगीर चांपा भेजा गया है। इनकी जगह अब जशपुर एसपी की जिम्मेदारी डी रविशंकर को दी गई है।

इसी प्रकार आईपीएस संतोष सिंह को कोरबा व कोरबा एसपी भोजराम पटेल को महासमुंद का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर को राजनांदगांव और आईपीएस त्रिलोक बंसल को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का एसपी बनाया गया है। आईपीएस सुजीत कुमार को सेनानी, 10वीं वाहिनी छसब सूरजपुर व आईपीएस विवेक शुक्ला को सेनानी, 15वीं वाहिनी छसब बीजापुर की कमान सौंपी गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More