Home » कोल माफियाओं एवं कोल डिपो पर ताबड़तोड़ छापे, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार शिकायतों के बाद की कार्रवाई

कोल माफियाओं एवं कोल डिपो पर ताबड़तोड़ छापे, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार शिकायतों के बाद की कार्रवाई

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई कोल वाशरियों एवं कोल डिपो पर आकस्मिक रूप से दबिश देकर जांच-पड़ताल की गई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह कार्रवाई कोल वाशरियों एवं कोल डिपो में कोयले के स्टाक में गड़बड़ी सहित अन्य शिकायतों के मद्देनजर की गई है। बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा जिले में स्थित कोल वाशरियों एवं कोल डिपो में खनिज, राजस्व, पुलिस एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने दबिश दी और कोयले के स्टाक सहित आवक-जावक, पर्यावरण नियम के उल्लंघन, भूमि संबंधी दस्तावेजों में कमियां, वेवब्रिज के कैलिब्रेशन में अंतर एवं अन्य कमियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। खनिज विभाग द्वारा राज्यभर की कोल वाशरियों एवं कोल डिपो की जांच-पड़ताल के लिए 10 राज्य स्तरीय टीमें गठित की गई है, इन टीमों में खनिज विभाग के 50 अधिकारी शामिल हैं, जो संबंधित इलाकों के राजस्व, पुलिस एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कोल वाशरियों एवं कोल डिपो की जांच-पड़ताल में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम द्वारा आज बिलासपुर जिले के गतौरा एवं हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिन्द मल्टी, क्लीन कोल वाशरियों तथा गतौरी स्थित सत्या पावर कोल् वाशरी, फील वाशरी में दबिश देकर जांच-पड़ताल की कार्रवाई की गई। इसी तरह अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित मेसर्स क्लीन कोल इंटरप्राईजेस, मेसर्स हिन्द एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन के यहां दबिश देकर कोल स्टाक के जांच में जुटी हुई है। रायगढ़ जिले की कोल वाशरियों एवं कोल डिपो में भी जांच-पड़ताल की कार्रवाई जारी है।

इसी तरह कोरबा जिले में अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कोल वाशरी दीपका, गेवरा, चाकाबुर्रा, रैकी, रतीजा, मारुति, इंडस उद्योग एंड प्राइवेट लिमिटेड, कोठरी तथा पावर प्लांट क्रमश चकाबूरा 2&135, 2&30, रतीज़ा पावर 50&2, मारुति 300 मेगावाट, रेकी पावर 63 मेगावाट में अधिक मात्रा में कोल स्टॉक, पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन, भूमि संबंधी दस्तावेजों में कमियां, वेवब्रिज के कैलीब्रेशन में अंतर तथा अन्य कमियों की सघन जांच-पड़ताल की कार्रवाई की है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More