Home » दिल्ली में लैंड करते ही फेल हुआ विस्तारा के विमान का एक इंजन, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली में लैंड करते ही फेल हुआ विस्तारा के विमान का एक इंजन, सभी यात्री सुरक्षित

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पिछले काफी दिनों से स्पाइसजेट के विमानों में एक के बाद एक गड़बड़ी सामने आ रही है। स्पाइसजेट के बाद अब विस्तारा एयरलाइन के विमान में भी बड़ी बड़ी खराबी देखने को मिली। मंगलवार को विस्तारा के एक विमान ने बैंकॉक से दिल्ली के लिए उड़ान भरी लेकिन दिल्ली पहुंचने के ठीक बाद विमान का इंजन फेल हो गया। एयरलाइन ने कहा कि मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद दो इंजनों में से एक में मामूली इलेक्ट्रिकल खराबी आई थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना कल उस वक्त हुई जब बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट संख्या यूके-122 कल दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। विमान को टैक्सी वे से पार्किंग क्षेत्र तक ले जाना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि रनवे खाली करने के बाद विमान का इंजन नंबर 2 बंद कर दिया गया क्योंकि पायलट इंजन नंबर 1 का इस्तेमाल कर सिंगल इंजन टैक्सिंग करना चाहते थे। हालांकि, टैक्सीवे के अंत में इंजन नंबर 1 फेल होने के कारण, विमान को पार्किंग बे में ले जाने के लिए एक टो ट्रक लाया गया था। एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को पार्किंग बे में ले जाने का फैसला किया।
बता दें कि किसी भी हवाई अड्डे पर विमान के लिए बने रास्ते को टैक्सीवे कहते हैं। यह टैक्सीवे विमान रनवे को एप्रन, हैंगर, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं से जोड़ता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More