Home » बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन

बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन

by Bhupendra Sahu

एक बेड को चुनना उतना ही मुश्किल काम है, जितना कि चावल में से कंकड बिनना। यह सिर्फ एक मजाक था, लेकिन बेड एक महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि यह न सिर्फ बेडरूम की शोभ बढ़ाता है बल्कि आपको आराम भी देता है। वैसे आजकल मार्केट में कई तरह के बेड है, लेकिन सही वही होगा, जो आपके बेडरूम के लिए सही होगा। आइए जानते हैं कि बेडरूम के हिसाब से किस तरह के बेड का चयन करना बेहतर है।

कमरे के साइज पर दें ध्यान
आप चाहें किसी फर्नीचर मार्केट जाकर बेड खरीदने वाले हो या ऑनलाइन, इससे पहले अपने उस कमरे की जगह को अच्छे से माप लें, जहां आप बेड रखने वाले हैं। यह काम इंची टेप की मदद से आसानी से हो सकती है, लेकिन अगर आपके पास इंची टेप नहीं है और आपके कमरे में टाइल लगी हैं तो उनकी लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से गिनती करके उस फर्श की जगह को मापें, जिस पर आपका बेड रखा जाएगा।
स्पेस होना है जरूरी
अगर आपको अपने कमरे को अच्छा-खासा स्पेस वाला बनाना है तो अपने बेड को कोने में दीवार के पास रखें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आपके कमरे या बाथरूम का दरवाजा बेड के करीब न हो क्योंकि इससे आपको उसे पूरी तरह से खोलने या बंद करने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप अपने बेड के आस-पास स्पेस चाहते हैं तो इसे एक खिड़की के पास रखें।
किस साइज का बेड चुनें?
अगर आप दो लोगों के हिसाब से बेड खरीदने वाले हैं तो आपके लिए क्यून साइज बेड खरीदना करना अच्छा है। हालांकि, अगर आप तीन या चार लोगों के हिसाब से बेड खरीदने वाले हैं तो इसके लिए किंग साइज का चयन करें। वैसे आजकल फर्नीचर मार्केट में कई तरह के साइज में बेड उपलब्ध है, जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत अनुसार खरीद सकते हैं।
गुणवत्ता का भी रखें ध्यान
विशेषज्ञों की मानें तो हमेशा बेड खरीदते समय सिर्फ इसकी सुंदरता पर ध्यान न दें बल्कि इसकी गुणवत्ता को भी महत्व दें। ऑनलाइन ग्राहक के तौर पर आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अगर अगले कुछ दिनों में ही बेड के साथ कोई समस्या आ जाए तो उसे ठीक करवाने के लिए आप क्या सकते हैं या फिर उसकी एक्सचेंज पॉलिसी क्या है आदि। वहीं, शिफ्टिंग चार्ज, डिलीवरी टाइम इन चीजों को भी जरूर देखें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More