Home » शेयर बाजार पर बिकवाली बरकरार, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी धड़ाम

शेयर बाजार पर बिकवाली बरकरार, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी धड़ाम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में बिकवाली का माहौल बरकरार है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी बाजार पर बिकवाली हावी रही। इसी वजह से सेंसेक्स 150.48 अंक या 0.28त्न की गिरावट के साथ 53,026.97 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंक गिरकर 15,800 अंक के स्तर पर ठहरा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट बड़ी थी, हालांकि कारोबार के आखिरी घंटों में रिकवरी आई।

सेक्टर की बात करें तो एनर्जी और पावर शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि आईटी, वित्तीय, एफएमसीजी और बैंकों के स्टॉक में बिकवाली हावी रही। बीएसई इंडेक्स के टॉप 30 स्टॉक की बात करें तो एचयूएल में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। यह टॉप लूजर रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो, कोटक बैंक, एचसीएल और इंडसइंड बैंक में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊ जोंस 491.27 (1.56त्न) अंक टूटकर 30,946.99 के स्तर पर बंद हुआ तो नैस्डेक 343 अंक या 2.98 फीसद की गिरावट के साथ 11181 पर बंद हुए। एसएंडपी भी 2 फीसद से अधिक टूटकर बंद हुआ।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More