Home » शाहरुख और एटली की जवान में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण

शाहरुख और एटली की जवान में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण

by Bhupendra Sahu

शाहरुख खान और एटली की फिल्म जवान इन दिनों चर्चा में है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक एटली इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में दस्तक दे रहे हैं। शाहरुख लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं, इसलिए भी फिल्म की दीवानगी जोरों पर है। इस फिल्म में लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री नयनतारा शाहरुख के साथ नजर आएंगी। अब खबर आई है कि दीपिका पादुकोण भी फिल्म की कास्ट में शामिल हो सकती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार दीपिका भी जवान में नजर आएंगी। फिल्म में वह गेस्ट अपियरेंस में होंगी। हालांकि, खबर है कि दीपिका की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका होगी। दीपिका, शाहरुख और एटली से इसपर काफी समय से चर्चा कर रही थीं। अब उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। हालांकि, कागजी औपचारिकताएं अभी बाकी है। इसको लेकर आधिकारिक घोषणा का भी इंतजार है। इसके अलावा दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म के प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की फिल्म जवान अगले साल 2 जून को रिलीज होगी। हाल ही में जवान का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म ऐक्शन से भरपूर होगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल में होंगे। एक किरदार गैंगस्टर के बेटे का है, तो वहीं दूसरा किरदार रॉ अधिकारी का है। वहीं, अभिनेत्री नयनतारा फिल्म में एक जांच अधिकारी की भूमिका में होंगी।
जवान के कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, राणा दग्गुबाती, प्रियामणि और कॉमेडियन योगी बाबू भी नजर आएंगे। अब दीपिका के फिल्म में होने की खबर से प्रशंसकों में इसके लिए दिलचस्पी और बढ़ गई है। बता दें इससे पहले दीपिका और शाहरुख ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम कर चुके हैं। दीपिका पिछली बार फिल्म गहराइयां में नजर आई थीं।
जवान के अलावा दीपिका शाहरुख के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। दीपिका की फिल्म के प्रोजेक्ट भी अगले साल रिलीज होगी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन और प्रभाष भी नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तबियत खराब होने पर दीपिका को फिल्म के सेट से अस्पताल ले जाना पड़ा था।
यह फिल्म नयनतारा से पहले सामंथा को दी गई थी। सामंथा ने फिल्म के लिए मना कर दिया और फिल्म नयनतारा की झोली में आ गई। खबरों की मानें तो सामंथा तब अपने पति नागा चैतन्य के साथ अपना परिवार बढ़ाने का सोच रही थीं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More