Home » छह विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड ने किया सीरीज़ पर कब्ज़ा

छह विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड ने किया सीरीज़ पर कब्ज़ा

by Bhupendra Sahu

एम्सटलवीन । सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय (73) और फि़लिप सॉल्ट (77) के अर्धशतकों ने इंग्लैंड को नीदरलैंड पर दूसरे एकदिवसीय मैच में छह विकेट से फतह दिलायी। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। नीदरलैंड के एम्सटलवीन के वीआरए क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच को बारिश के कारण घटाकर 41 ओवर कर दिया गया, जिसमें नीदरलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी।

डच टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज़ कप्तान स्कॉट एडवर्ड ने 73 गेंदों पर 78 रन बनाये। एडवर्ड ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाये। इसके अलावा लोगन वैन बीक (30) और शेन स्नेटर (17) ने अंत में 27 गेंदों पर 44 रन की तेज़ साझेदारी कर टीम को 235 रन तक पहुंचाया।

236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉय और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिये 17 ओवर में 139 रन की साझेदारी कर मैच पर इंग्लैंड की पकड़ मज़बूत कर दी। कप्तान इयोन मॉर्गन एक बार फिर शून्य पर आउट हो गये और लायम लिविंग्स्टन भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गये, लेकिन डेविड मलान (36) और मोईन अली (42) ने 37वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर इंग्लैंड को छह विकेट से जीत दिलायी।
इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की इस श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज़ का तीसरा और अंतिम मैच 22 जून को खेला जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More