Home » बिहार में जमकर बवाल, डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला

बिहार में जमकर बवाल, डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला

by Bhupendra Sahu

बिहार। अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार से उठी विरोध की चिंगारी कई राज्यों में फैल चुकी है। हालांकि, अभी भी बिहार में यह आग सबसे तेज धधक ही है। कई जिले हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं। यहां तीन दिन से युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह-सुबह भी युवा सड़क पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरा आरा, समस्तीपुर, बक्सर, लखीसराय में कई जगह तोड़फोड़ की सूचना है। योजना का विरोध करते हुए छात्रों ने ट्रेनों में आगजनी भी की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला
छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बीच बेतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घर पर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More