Home » अग्निपथ योजना : यूपी में बलिया के बाद बनारस में तोड़फोड़, बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवा बाधित, जींद में हाई अलर्ट पर पुलिस

अग्निपथ योजना : यूपी में बलिया के बाद बनारस में तोड़फोड़, बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवा बाधित, जींद में हाई अलर्ट पर पुलिस

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । चार साल की अवधि के लिए लगभग 45-50,000 युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विभिन्न समूह इस योजना का अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। कहीं छात्रसंघ के नेता सड़कों पर उतर आए हैं तो कहीं ट्रेन में आग लगा दी गई है। यहां पढ़ें अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के पल-पल की अपडेट-

हल्द्वानी: पुलिस के लाठीचार्ज से बचने के लिए नहर में कूदे युवा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। इस बीच लाठीचार्ज से बचने के लिए कई युवक नहर में कूद गए। हल्द्वानी के साथ ही टनकपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दिल्ली के आईटीओ में युवाओं ने अग्नीपथ योजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। महराजगंज में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी युवाओं ने कहा कि पुरानी पद्धति के आधार पर ही सेना में भर्ती की जाए। नई व्यवस्था बेहतर नहीं है, इसे वापस लिया जाए। जिलाधिकारी ने युवाओं को समझा-बुझाकर शांत किया इसके बाद सभी युवा वापस चले गए।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More