Home » सब मिलकर देश को बड़ा बनाएं, भारत बनेगा विश्व गुरु : डा. मोहन भागवत

सब मिलकर देश को बड़ा बनाएं, भारत बनेगा विश्व गुरु : डा. मोहन भागवत

by Bhupendra Sahu

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि हम सब मिलकर देश को बड़ा बनाएं। भारत निसंदेह विश्वगुरू बनेगा। इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता निभाएं। कहा कि सत्य, सुचिता, पवित्रता और करुणा आदि धर्म के मूल हैं। हमें इनका पालन करना चाहिए। खतौली के श्रीकृष्ण मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बताया जो हमारी बुद्धि दिखाती है, वही हम देखते हैं। सत्य के पास बैठना एक उपासना कहलाती है। नियम सब में होते हैं। कर्तव्य और कर्तव्य का बोध सब में मिलता है।

उन्होंने कहा कि सबने देश के लिए किया है। हम सबके बीच से अपने प्रिय और नौजवान चले गए, लेकिन समस्या का समाधान एकदम नहीं होता है। धैर्य रखना चाहिए। जिसने जन्म लिया है उसका मरण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धर्म ने हम सब का कर्तव्य बताया है। धर्म पर संकट भी आते हैं। दुष्ट और अधर्मी आक्रमण करते हैं। ऐसी स्थिति में शक्ति के साथ सुशील भी रहना चाहिए। सरसंघचालक ने कहा कि हम सब एक हैं तो उन्नति होगी, नहीं तो अवनति होगी। एक-दूसरे के साथ विश्वासपूर्वक आचरण होना चाहिए। जब तक जात पात और ऊंच नीच होगी तो बात नहीं बनेगी। इसे समाप्त करने पर ही उन्नति होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More