Home » भाजपा सरकार जनता के द्वार वाली सरकार : स्मृति इरानी

भाजपा सरकार जनता के द्वार वाली सरकार : स्मृति इरानी

by Bhupendra Sahu

गौरीगंज अमेठी । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। तीन सत्रों में चलने वाली इस बैठक में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों, संगठनात्मक वृत्त, राजनैतिक प्रस्ताव के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक के प्रथम सत्र में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि अपनी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है।पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर घर- घर पहुंच कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता को बता रहें है।आगे कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद इन वर्षों में जहां एक और कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्त की गयी।

आज देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए प्रगति कर रहा है।पिछले दिनों भाजपा अमेठी के रिपोर्ट टू नेशन,गरीब कल्याण जनसभा की सराहना किया एवम आगामी कार्यक्रमो पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र राजनैतिक प्रस्ताव को जिला उपाध्यक्ष भाजपा ब्लाक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह ने किया राजनीतिक प्रस्ताव को सबके सामने पढ़ कर सुनाया व सर्वसम्मति से पारित हुआ। तृतीय व अन्तिम सत्र जनप्रतिनिधि के सम्बोधन में केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में सभी जिला कार्यसमिति सदस्य के स्वस्थ एवं सुरक्षित होने की कामना करते हुए 2014 व 2019 के चुनाव की चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की और आगे बूथ सशक्तिकरण के विषय में दिशा निर्देश दिया और कहा कि पार्टी जो भी कार्यक्रम करती है जो भी अपेक्षा करती है हम सभी कार्यकर्ता मिलकर के धरातल पर उतारने का काम करेंगे अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी 10 लाख से भी ज्यादा नौकरी देने का प्रस्ताव किया है, स्वरोजगार के क्षेत्र में बहुत काम किया है विशेषकर महिलाओं के लिए,स्वनिधि योजना खेले छोटी दुकान साप्ताहिक बाजारों में ठेला लगाने वाले छोटे-छोटे जरूरतमंद लोगों को स्वनिधि योजना से जोडऩे के लिए जिला अध्यक्ष जी को दिशा निर्देश भी दिया आगे अपने संबोधन में कहा आज अमेठी में लगभग 4-5 लाख परिवार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित है एवं उनको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं सभी लाभार्थियों से हमारा सतत संपर्क बना रहे और गरीब जनता की समस्याओं के लिए हम सभी संवेदनशील रहे सभी कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्षों पदाधिकारियों जिला कार्यसमिति सदस्य से नमो एप से जुडऩे का आवाहन किया।

नमो ऐप पर सेवा के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे कैंपेन में टॉप सेवा स्कोर में अमेठी जनपद के जिला संयोजक सोशल मीडिया श्री प्रशांत शुक्ला का नाम आने पर दीदी स्मृति इरानी जी ने प्रशांत शुक्ला व अमेठी जनपद के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बधाई दिया व खुशी जाहिर की
पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने उक्त जानकारी देते बताया बैठक में पूर्व विधायक तेजभान सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उमा शंकर पाण्डेय पूर्व विधायक व पूर्व प्रत्याशी भाजपा चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी तिवारी सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाअध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More