Home » जुमलो कि नहीं महा जुमलो की सरकार है : राहुल गांधी

जुमलो कि नहीं महा जुमलो की सरकार है : राहुल गांधी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाया है । पिछले 2 दिनों से ईडी ने नोटिस देकर राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में बुलाकर पूछताछ की है । राहुल गांधी ने बंद करते हुए कहा कि जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया गया था वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरी की बारी है ।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की सरकार केवल जुगनू की ही नहीं महा झूलों की सरकार है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी नौकरी बनाने में नहीं नौकरी पर न्यूज़ बनाने में एक्सपर्ट है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहां की वर्तमान की केंद्र सरकार देश की आम जनमानस की सरकार नहीं है बल्कि कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। छोटे उद्योगपति चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें वैसी सुविधा भी नहीं दी जाती केंद्र सरकार के माध्यम से जिसकी वजह से वह अपने व्यवसाय को बड़ा कर पाए। राहुल गांधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में काफी डगमगा गई है लेकिन इस सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पडऩे वाली और केवल विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने में लगी हुई है। जिस तरह से जांच एजेंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है मैं ना डरने वाला हूं ना भागने वाला हूं डटकर मुकाबला करूंगा और समय आने पर सबको पता चल जाएगा कि सही कौन और गलत कौन है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More