Home » आयरलैंड दौरे पर भारत के सहयोगी सदस्यों में शामिल हुए कोटक समेत 3 कोच, वीवीएस लक्ष्मण को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

आयरलैंड दौरे पर भारत के सहयोगी सदस्यों में शामिल हुए कोटक समेत 3 कोच, वीवीएस लक्ष्मण को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच सीतांशु कोटक, साईराज बहुतुले और मुनीश बाली इस महीने के आखिर में आयरलैंड के संक्षिप्त दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे, जिसकी अगुवाई पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। कोटक पहले भी भारत ए टीम की प्रणाली का हिस्सा रह चुके है। वह बल्लेबाजी कोच होंगे, जबकि बाली और बहुतुले को क्रमश: क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की जिम्मेदार सौंपी गई है। ये दोनों इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज में भारत-19 टीम के विश्व कप अभियान का हिस्सा थे।

बता दें कि भारतीय टीम अभी घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीँ, राहुल द्रविड़ अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी वाली टीम इंडिया का हिस्सा हैं। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टीम के अन्य सीनियर सहयोगी सदस्यों के साथ इस हफ्ते के अंत में टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। मुनीश बाली, सीतांशू कोटक और बहुतुले की तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही टीम से पहले ही जुड़ गई है.
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More