Home » डेनिल मेदवेदेव और स्टेफानोस सितसिपास हुए उलटफेर का शिकार, फ्रेंच ओपन 2022 से होना पड़ा बाहर

डेनिल मेदवेदेव और स्टेफानोस सितसिपास हुए उलटफेर का शिकार, फ्रेंच ओपन 2022 से होना पड़ा बाहर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव और गत उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास फ्रेंच ओपन 2022 में उलटफेर का शिकार हो गए। इसी वजह से उन्हें फ्रेंच ओपन के अंतिम-16 के मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने मेदवेदेव को हराया, जबकि डेनमार्क के 19 साल के होल्गर रुने ने सितसिपास को हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम के चर्टर फाइनल में जगह बनाई। यूएस ओपन चैंपियन डेनिल मेदवेदेव को कोर्ट फिलिप चैटियर पर 20वीं वरीयता प्राप्त मारिन सिलिक ने केवल 1 घंटे 45 मिनट में 6-2, 6-3, 6-2 से हरा दिया। वहीं, विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज होल्गर रुने ने मेंस सिंगल्स में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को 7-5, 3-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। यूनान के सितसिपास रैंकिंग में टॉप 8 में शामिल खिलाडिय़ों में टूर्नामेंट से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

वहीं, छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अलकाराज ने पहले ही चर्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, जिससे 1994 के बाद फ्रेंच ओपन में यह पहला मौका है जब अंतिम 8 में 2 युवा खिलाडिय़ों ने अपनी जगह बनाई है। सिलिक का सामना अपने करियर के तीसरे फ्रेंच ओपन चर्टर फाइनल में रूस के एंड्री रुबलेव से होगा। वहीं, मौजूदा फ्रेंच ओपन से पहले ग्रैंडस्लैम का एक भी मुकाबला नहीं जीतने वाले होल्गर रुने के सामने अब आठवीं वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड की चुनौती होगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More