नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर शिमला में ‘गरीब कल्याण सम्मेलनÓ में हिस्सा लेने और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करने के लिए पहुंचे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में रिज के मैदान से वर्चुअल माध्यम की मदद से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में रोड शो भी किया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री की गाड़ी पर फूल बरसाए।