Home » राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की नई लिस्ट, यूपी के दो और नामों का ऐलान

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की नई लिस्ट, यूपी के दो और नामों का ऐलान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक और सूची जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश से दो और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश से मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक से लाहर सिंह सिरोया और मध्य प्रदेश से सुम्रिता वाल्मिकी के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। दरअसल, भाजपा द्वारा बीती देर रात जारी की गई इस लिस्ट में कुल चार नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की सूची जारी करते वक्त भाजपा ने छह नामों का ऐलान किया था। उस लिस्ट में यूपी से लक्ष्मीकांत वाजपेयी और राधा मोहन अग्रवाल समेत छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई थी। इसी कड़ी में यूपी से दो और नाम सामने आ गए हैं।

इस प्रकार अब तक उत्तर प्रदेश से कुल आठ उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं। सभी उम्मीदवार मंगलवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों से 18 लोगों को उम्मीदवार बनाया था। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से थे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया था।

चुनाव की बात करें तो 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More