Home » ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को किया गिरफ्तार, हवाला लेन-देन मामले में हुई कार्रवाई

ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को किया गिरफ्तार, हवाला लेन-देन मामले में हुई कार्रवाई

by Bhupendra Sahu

दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी। जिसके बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप(आम आमदी पार्टी) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार के बारे में पता है, जिसमें जैन शामिल थे। बावजूद इसके मामले पर चुप्पी बनाए रखी। आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल यह जानबूझकर शोर मचा रहे थे कि जैन पर ईडी की कार्रवाई हो सकती है।

कुछ समय पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ दल ने दावा किया था कि जैन बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ मामला अदालत द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। उधर,फरवरी में पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि ईडी जैन को गिरफ्तार करने जा रही है। भाजपा के आरोपों पर अभी तक आप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More