Home » लिवरपूल को हराकर रियल मैड्रिड ने 14वीं बार जीती चैम्पियन्स लीग

लिवरपूल को हराकर रियल मैड्रिड ने 14वीं बार जीती चैम्पियन्स लीग

by Bhupendra Sahu

पैरिस । फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में रियल मैड्रिड ने इतिहास रचते हुए लिवरपूल को हराकर 14वां यूएफ़ा चैम्पियन्स लीग खि़ताब अपने नाम किया। स्पैनिश टीम ने बहुप्रतीक्षित फ़ाइनल में लिवरपूल को 1-0 से शिकस्त दी। रियल मैड्रिड पिछले नौ सीजऩ में पांच चैम्पियन लीग खि़ताब जीत चुकी है।

मैच के पहले हाफ़ में मुकाबला टक्कर का रहा और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दोनों टीमों ने सतर्क शुरुआत की। सदियो माने 21वें मिनट में एक शॉट के साथ गोल के करीब आये, जिसे मैड्रिड के गोलकीपर कर्टोइस ने पोस्ट पर सफ़लतापूर्वक रोक दिया। लिवरपूल ने मोहम्मद सालाह के साथ मैड्रिड पर दबाव बनाया और एक लीड की तलाश में स्पेनिश गोलकीपर का दो बार परीक्षण किया। मैड्रिड ने ब्रेक से पहले लगभग गोल कर दिया लेकिन करीम बेंजेमा के प्रयास को लंबे रिव्यू के बाद ऑफसाइड करार दिया गया।
अंतत: मैच के 59वें मिनट में फेडेरिको वैलवर्डे की ड्राइव की मदद से विनिसियस जूनियर ने मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी और रियल मैड्रिड ने अपना 14वां यूरोपियन कप जीत लिया।
सबसे ज़्यादा खि़ताब जीतने की सूची में मैड्रिड के बाद एसी मिलान का नाम है, जिसने सात बार चैम्पियन्स लीग जीती है जबकि लिवरपूल ने छह बार यह ट्रॉफ़ी जीती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More