Home » पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से कोरिया जिले के 06 बच्चे लाभान्वित

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से कोरिया जिले के 06 बच्चे लाभान्वित

by Bhupendra Sahu

कोरिया  आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए की राशि बच्चों के खाते में अंतरित किया। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के अन्य दस्तावेजों का भी वितरण किया गया। इसमें हितग्राही बच्चों का पास बुक, स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री का बच्चों के नाम स्नेह पत्र और प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल हैं। जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में स्थित स्वान कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह और कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा द्वारा उक्त दस्तावेज जिले के ऐसे 06 हितग्राही बच्चों को वितरित किया गया, जिन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

से कोरिया जिले के 06 बच्चे लाभान्वितइस दौरान देश के प्रधानमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसे विपदा में जिन बच्चों ने अपने माता अथवा पिता या फिर अपने अभिभावक को खोया है उनके लिए चुनौतियोंध्मुश्किलों को कम करने का प्रयास है पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन। इसके लिए 18 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के खाते में 10 लाख रुपए की राशि योजना के तहत डाली गई है। बच्चे इस सहायता राशि को 23 साल की उम्र पहुंचने पर निकाल पाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 18 साल की उम्र पूरी करने पर बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता भी मिलेगी। 23 साल तक की उम्र तक इन बच्चों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा। आज स्वास्थ्य बीमा का कार्ड भी वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान हितग्राही बच्चों को प्रदाय किया गया। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्रवृत्ति के तौर पर 20 हजार रुपए इन बच्चों को दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अभिलाषा बेहार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More