Home » सोना नरम, चाँदी गरम

सोना नरम, चाँदी गरम

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी रहने के बीच घरेलू स्तर पर सोना जहां गिरावट में रहा वहीं चाँदी में तेजी देखी गयी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.57 प्रतिशत टूटकर 1842.28 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.28 प्रतिशत गिरकर 1841.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.86 प्रतिशत गिरकर 21.78 डॉलर प्रति औंस पर रही।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 51 रुपये उतरकर 50768 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 54 रुपये गिरकर 50761 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 166 रुपये की बढ़त के साथ 61700 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 197 रुपये टूटकर 62030 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More