Home » असम में बाढ़ से तबाही, मरने वालों की संख्या 30 पहुंची, 5.61 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से तबाही, मरने वालों की संख्या 30 पहुंची, 5.61 लाख लोग प्रभावित

by Bhupendra Sahu

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण एक बच्चे सहित दो और लोगों की मौत हो गई। राज्य के सात जिलों में बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कामरुप और नौगांव के राहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।अथॉरिटी ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वहीं कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने बाढग़्रस्त असम में राहत प्रयासों में मदद देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड रुपए दिए हैं। एनआरएल ने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक (प्रभारी) भास्कर ज्योति फुकान ने हाल में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से चेक सौंपा।
प्रेस रिलीज में बताया गया कि राज्य में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर हुई क्षति को देखते हुए और इससे निपटने में सरकारी मशीनरी की मदद करने की खातिर एनआरएल ने यह आर्थिक मदद की है। मुख्यमंत्री सरमा ने संकट की घड़ी में एनआरएल के योगदान की सराहना की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More