Home » प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने एजुकेशन सिटी का लिया जायजा

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने एजुकेशन सिटी का लिया जायजा

by Bhupendra Sahu

दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र सक्षम में दिव्यांग बच्चों से भेंट कर उनकी आवास एवं शिक्षा की ली जानकारी

बीजापुर । प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर श्री कवासी लखमा ने सोमवार को बीजापुर में एजुकेशन सिटी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम का अवलोकन किया और दिव्यांग बच्चों से भेंटकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने दृष्टिबाधित बच्चे संतोष, मोहन एवं ईश्वर के साथ बैठकर खिलौने, फल-फूल के संरचनाओं को हाथों से पहचान करने कहा। वहीं अन्य दिव्यांग बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अक्षर ज्ञान तथा गिनती सिखाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय निरूपित किया।

प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर श्री कवासी लखमा ने सोमवार को बीजापुर में एजुकेशन सिटी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम का अवलोकन किया और दिव्यांग बच्चों से भेंटकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने दृष्टिबाधित बच्चे संतोष, मोहन एवं ईश्वर के साथ बैठकर खिलौने, फल-फूल के संरचनाओं को हाथों से पहचान करने कहा। वहीं अन्य दिव्यांग बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अक्षर ज्ञान तथा गिनती सिखाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय निरूपित किया।

उन्होने इस दौरान दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम में आवासीय कक्ष, अध्यापन कक्ष, भोजन एवं रसोई कक्ष आदि का जायजा लिया और इस क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को समुचित शिक्षा सुलभ कराये जाने कहा। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री विक्रम मंडावी, विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय तथा जिला प्रशासन अधिकारी मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More