Home » हरे निशान के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत

हरे निशान के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत

by Bhupendra Sahu

मुंबई । शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 152.7 अंक चढ़कर 52,946.32 अंकों पर खुला वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 62.95 अंकों की वृद्धि के साथ 15,845.10 अंकों पर दस्तक दी।

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप 167.36 अंक बढ़कर 21,983.02 अंक पर और स्मॉलकैप 219.78 अंकों की तेजी के साथ 25,535.53 अंकों पर खुला।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 136.69 अंक की गिरावट लेकर 52793.62 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.85 अंक फिसलकर 15782.15 अंक पर आ गया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More