Home » अब भिलाई के इस जगह में लगी भीषण आग… लोगों की उमड़ी भीड़… मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम… देखे फोटो…

अब भिलाई के इस जगह में लगी भीषण आग… लोगों की उमड़ी भीड़… मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम… देखे फोटो…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। गैरेज रोड स्थित नेहरू नगर रेलवे फाटक के पास अण्डरब्रिज में आज दोपहर प्लास्टिक सीट में कचड़े से (गन्ना व सूखा नारियर के बूच) से आग पकड़ ली। बहरहाल आग किसने लगाई और कैसे लगी यह जांच का विषय है। घटनास्थल पर महापौर नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू अध्यक्ष खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, पार्षद उमेश साहू, आयुक्त प्रकाश सर्वे, एडिशन एएसपी कविलाश टंडन भी मौजूद थे।

घटना स्थल पर लोगों का जमवाड़ा लगा रहा। पुलिस के पीसीआर वैन को अंडर ब्रिज के दोनों तरफ खड़ा किया गया था ताकि कोई राहगीर अंडरब्रिज को आर पार न कर पाए। चूंकि प्लास्टिक की सीट होने की वजह जल कर जमीन पर गिर रही थी जिससे किसी को जनहानि भी हो सकती थी। घटना के दौरान नगर निगम का एक टैंकर और दो फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More