Home » आईपीएल 2022 से बाहर हुए चोटिल सूर्यकुमार यादव

आईपीएल 2022 से बाहर हुए चोटिल सूर्यकुमार यादव

by Bhupendra Sahu

मुम्बई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की वर्तमान सीजऩ में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उनके स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं।

सूर्यकुमार को बाएं हाथ की मांसपेशी में चोट लगी है। यह चोट उन्हें गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मुंबई इंडियंस के पिछले मुक़ाबले में लगी थी। यह इस सीजऩ में उन्हें लगी दूसरी चोट है। इससे पहले वह अंगूठे के फ्ऱैक्चर के चलते सीजऩ के शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे।
इस सीजऩ में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज़ों में से एक रहे थे। उन्होंने आठ मैचों में 43.29 की औसत से 303 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More