Home » आबादी के हिसाब से शहर में होने चाहिए चार आत्मानंद विद्यालय: अरूण वोरा

आबादी के हिसाब से शहर में होने चाहिए चार आत्मानंद विद्यालय: अरूण वोरा

by Bhupendra Sahu
  • मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान बोरसी स्कूल के उन्नयन को मिली सहमति

दुर्ग। शहर में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर आबादी एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्रति जनता के रुझान को देखते हुए तीन और आत्मानंद स्कूल खोलने की मांग की है। एक साल पहले जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्ग में दो स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक केवल दीपक नगर स्कूल को ही स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया है। तकिया पारा स्कूल को अपग्रेड करने का मामला लटका है।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पटरीपार के सिकोलाभाठा स्कूल, बोरसी के शासकीय स्कूल और नयापारा के चंद्रशेखर आजाद स्कूल में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की मांग की। हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए सत्र से प्रदेश में 50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का ऐलान किया है। सीएम के इस आदेश के आधार पर जिला प्रशासन ने बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। दूसरी ओर, साल भर पहले स्वीकृत दो स्वामी आत्मानंद स्कूलों में से एक स्कूल का प्रस्ताव नागरिक सहमति नहीं बन पाने के कारण रुक गया है प्रशासन से चर्चा के दौरान बीच मे चंद्रशेखर स्कूल नया पारा का उन्नयन करने पर सहमति बनी थी किन्तु अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। विधायक अरुण वोरा का कहना है कि दीपक नगर स्कूल के अलावा चंद्रशेखर आजाद स्कूल, पटरीपार के सिकोला भाठा शासकीय स्कूल और बोरसी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की मांग लगातार की जा रही है। बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्वीकृति से यहां के नागरिकों और उनके बच्चों को स्कूल का फायदा मिलेगा। पटरीपार में एक लाख की आबादी के लिए भी स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलना जरूरी है।

वोरा ने प्रशासनिक अफसरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि दीपक नगर और बोरसी के स्कूलों के साथ ही पटरीपार के सिकोलाभाठा स्कूल और चंद्रशेखर आजाद स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजें और इसके लिए जरूरी कार्रवाई तत्काल करें। वोरा ने कहा कि बड़ी तादाद में शहर के नागरिक इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग कर रहे हैं। जनभावनाओं के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी तत्काल सजग होकर आवश्यक कार्रवाई करें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More