Home » अमलीपदर को तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

अमलीपदर को तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अमलीपदर को नवीन तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राजपत्र में नवीन तहसील अमलीपदर की अधिसूचना के प्रकाशन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का भारी उत्साह के साथ गजमाला पहनाकर अभिनन्दन किया। गरियाबंद जिले के अमलीपदर से भारी संख्या में राजधानी रायपुर पहुंचे, वहां के सरपंचगण, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अमलीपदर को तहसील बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

पहले राजस्व सम्बंधित कार्यों के लिए यहां के लोगों को 80 से 100 किलोमीटर दूर का सफर तय करके मैनपुर तहसील जाना पड़ता था। अब तहसील बन जाने से लोगों को इन दिक्कतों से निजात मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब दोगुनी गति से होगा। उन्होंने बताया कि नवीन तहसील की अधिसूचना जारी होने से अमलीपदर क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अमलीपदर आने न्योता भी दिया। इस अवसर पर सर्वश्री श्रवण सतपथी, सेवन पुजारी, अनुराग वाघे, भीमसेन पांडेय, नारायण दाऊ, त्रिलोकी तिवारी, राकेश कुमार रविंद्र सिंह राजपुरोहित, विकास पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More