Home » विराट कोहली को पीछे छोड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

विराट कोहली को पीछे छोड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

by Bhupendra Sahu

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कमाल का प्रदर्शन जारी है। वह हाल के वर्षों में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। राहुल ने मंगलवार को आईपीएल 2022 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 24 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के बाद राहुल ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

राहुल ने 179 पारियों में 138.18 की औसत से टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे किए। इससे पहले, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 184 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। राहुल आईपीएल 2022 सीजन में शतक बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके अलावा जॉस बटलर ने ही अब तक इस सीजन में शतक जमाया है। राहुल ऑल टाइम लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान क्रिस गेल (162 पारियों) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (165) से पीछे हैं। भारतीयों में शिखर धवन 213 पारियों के साथ राहुल और कोहली के बाद तीसरे भारतीय हैं। वहीं, सुरेश रैना इस मामले में चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 217 पारियों में टी20 में अपने 6000 रन पूरे किए हैं। टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 218 पारियों में 6000 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More