भिलाई । अम्बेडकर नगर युवा शक्ति ने रोशन नंदेश्वर के नेतृत्व में वार्ड 15 अंबेडकर नगर में भारतीय जनता पार्टी के 42 वा स्थापना दिवस पार्षद संतोष मौर्या के मुख्य अतिथि की उपस्थिति में केक काटकर एवं भारतीय जनता पार्टी के नारे लगा कर मनाया गया इस अवसर पर पार्षद संतोष मौर्या ने कहां की भारतीय जनता पार्टी ने मेहनत करके जनता के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है ।
आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान करती है जिसका उदाहरण वो स्वंय है उन्होंने बताया कि पार्टी से उन्हें बहुत सम्मान मिला पार्टी ने उनको अम्बेडकर नगर से प्रत्याशी बनाया और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें विजय दिलाई ।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं पर आभार व्यक्त कर सभी का धन्यवाद दिया एवं सभी बीजेपी के कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ,शैलेंद्र सक्सेना, नवल शुक्ला,जितेंद्र दुबे, विनोद गुप्ता,करण नंदेश्वर,सचिन जामुलकर,अजय देवांगन,चिंटू साहनी,राज साहनी,गौरव वर्मा,अर्जुन साहनी ,पोषण यदु,अमित दीवान,रमेश नेताम,राकेश कुमार,कोमल साहू,आदि उपस्थित थे ।