Home » बोइंग ने हवाई यात्रा प्रबंधन को एएआई के लिए बनाई 10 साल की रूपरेखा

बोइंग ने हवाई यात्रा प्रबंधन को एएआई के लिए बनाई 10 साल की रूपरेखा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली । विमान विनिर्माता बोइंग ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के हवाई यातायात प्रबंधन को आधुनिक रूप देने के लिए 10 साल की रूपरेखा तैयार की है। बोइंग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एएआई के लिए हवाई यातायात प्रबंधन में दस साल का समग्र संचार, मार्ग-संचालन एवं निगरानी रूपरेखा तैयार की गई है। इसे अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी (यूएसटीडीए) के सौजन्य से पूरा किया गया है।

बोइंग ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारत में परिचालन कर रहीं विमानन कंपनियों, हवाईअड्डा संचालकों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर इस रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है ताकि एएआई के प्रबंधन को आधुनिक रूप दिया जा सके। इसके लिए एएआई और बोइंग के बीच 2019 में एक समझौता हुआ था।

देश में 100 से अधिक हवाईअड्डों का संचालन करने वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा, ”इस रूपरेखा का मकसद परिचालन में उत्कृष्टता लाना और हवाई परिवहन क्षमता बढ़ाना है। इससे अपने उपभोक्ताओं के लिए हम भारतीय आसमान को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बना पाएंगे।

बोइंग इंडिया के मुख्य अभियंता अहमद एल्शरबिनी ने इसे अपनी कंपनी के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि इसकी मदद से भारतीय विमानन क्षेत्र की स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More