Home » बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ गीत-संगीत की महफिल से सजेगा भोरमदेव महोत्सव

बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ गीत-संगीत की महफिल से सजेगा भोरमदेव महोत्सव

by Bhupendra Sahu

कवर्धा । छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक,पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से आयोजन होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 30 एवं 31 मार्च दो दिन का होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की छंटा देखेंगी साथ ही साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगर भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे। भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 30 मार्च को बॉलीवुड सिंगर,सारेगामा ऐश्वर्या पण्डित, और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक दिलीप षंडगी मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। वही दूसरे दिन 31 मार्च को समापन आयोजन में इंडियन आईडल सेलीब्रीटी बॉलीवुड सिंगर फेम अनुष्का बनर्जी, नचिकेत लेले, निहाल तारों एवं उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेंगा।

इन कलाकारों के अलावा छत्तीसढ़ और भारतीय संस्कृति की अलग-अलग विधाओं की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही मंच में बालीवुड के डान्स ग्रुप की प्रस्तुति भी होती रहेगी। भोरमदेव महोत्सव में इस बार से एक नई परम्परा की शुरूआत होने जा रही है। कबीरधाम जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों की विशेष उपस्थिति में भोरमदेव महोत्सव का शुभारंभ होगा। भोरमदेव महोत्सव समिति के आमंत्रण तथा प्रस्ताव को जिले के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों ने स्वीकार कर लिया है। समिति द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में प्रथम एवं द्वितीय दिन के लिए मंदिर के पुजारियों को विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रस्ताव एवं आमंत्रण भेजा गया था।

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा आयोजन की तैयारियों के लिए अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ जुटे हुए है। भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक होने वाले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव जी की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगे। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे।

भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन कबीरधाम जिले के स्कूली बच्चों के सामुहिक नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। मंच में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की मीनट-टू मीनट कार्यक्रम निर्धारित कर ली गई है। इसके बाद रायपुर के सुप्रसिद्ध पियानों वादक श्री मोहम्मद आयान अपनी प्रस्तुति देंगे। भोपाल की श्रीमती अनुराधा सिंह भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती हुए कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगी। बोडला के रजउ साहू अपनी गुरतुर बोली कवंई के छत्तीसगढ़ की लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे। मंचीय कार्यक्रम के बाद बीच-बीच में लेजर लाईट शो की और बॉलीवुड के डांस गु्रप भी अपनी प्रस्तुति देते रहेंगे। रात 8 से 11 बजे बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पण्डित बॉलीवुड की सुपर हिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच का शंमा बांधेगी। इसके बाद छत्तीसढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायन की प्रस्तुति देते हुए दिलीप षडंगी आयोजन को आगे बढ़ाएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More