Home » बिलासपुर संभाग में अमानक बीज, खाद व कीटनाशक दवाईयों का मुद्दा उठा

बिलासपुर संभाग में अमानक बीज, खाद व कीटनाशक दवाईयों का मुद्दा उठा

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बिलासपुर संभाग में अमानक बीज, खाद व कीटनाशक दवाईयों की शिकायतों का मामला उठा। प्रश्रकाल में भाजपा विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने यह मामला उठाते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से पूछा कि बिलासपुर संभाग में वर्ष 2021-22 की अवधि में जनवरी 2022 तक अमानक बीज, खाद व कीटनाशक दवाईयों की कितनी शिकायतें मिली। शिकायतों के बाद कितने सैम्पल लिए गए और जांच में कितने अमानक पाये गये तथा कितने फर्मों व विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई।

इसके जवाब में कृषि मंत्री श्री चौबे ने बताया कि उक्त प्रश्रावधि में बिलासपुर संभाग में कोई शिकायत नहीं पायी गयी। उन्होंने बताया कि प्रश्रावधि में संचालनालय कृषि अंतर्गत बिलासपुर संभाग में 675 बीज, 908 खाद एवं 119 कीटनाशक दवाईयों के नमूने लिए गए जिनमें से बीज के 642, खाद के 893 एवं कीटनाकश दवाईयों के 88 नमूनों की जांच प्रयोगशाला से हुई। संचालनालय उद्यानिकी अंतर्गत बीज के 35 नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गये।

मंत्री ने बताया कि संचालनालय कृषि द्वारा जांच हेतु रासायनिक उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दवाईयों के लिए गये नमूनो में से रासायनिक खाद के 38 नमूने, बीज के 14 नमूने एवं कीटनाशक दवाई के 02 नमूने अमानक पाये गये। अमानक पाये गये नमूनो पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 बीज नियंत्रण आदेश 1966 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत संबंधित कंपनी, विक्रेताओं के विरूद्ध विक्रय प्रतिबंध एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी फसलों के बीज नमूनों के जांच परिणाम प्राप्त होने शेष है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More