Home » टाटा ग्रुप की टीटीएमएल कंपनी ने एक साल में 1 लाख रुपये को बना दिया 10 लाख

टाटा ग्रुप की टीटीएमएल कंपनी ने एक साल में 1 लाख रुपये को बना दिया 10 लाख

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । करीब 15 दिन पहले अपने निवेशकों को कंगाल करने वाले टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएमएल) के शेयर पर खरीदारी का चटख रंग चढ़ा हुआ है। केवल 9 सत्रों में ही टीटीएमएल के शेयरों ने करीब 44 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा दिया है। आठ मार्च को यह स्टॉक 93.40 रुपये पर आ गया था और आज अपर सर्किट के साथ एनएसई पर 137.95 रुपये पर है। एक साल में इसने 903.27प्रतिशत रिटर्न दिया है। एक साल पहले जिसने भी एक लाख रुपये इसमें लगाए होंगे, उसका एक लाख 10 लाख 3000 रुपये हो गया होगा।

क्योंकि एक साल पहले इसकी कीमत 13.75 रुपये थी। यह स्टॉक 290.15 रुपये से 93.40 रुपये तक लुढ़कने के बाद पिछले 9 सत्रों से लगातार अपर सर्किट के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले दिनों टीटीएमएल के शेयर निवेशकों को लगातार कंगाल कर रहे थे। इसके खरीदार नहीं मिल रहे थे और आज कोई बेचने को तैयार नहीं है। सोमवार को भी टीटीएमएल का शेयर 5 फीसद के अपर सर्किट के साथ 137.95 रुपये पर पहुंच गया। इसका 52 हफ्ते का लो 10.45 रुपये है। इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर ने पिछले 9 दिनों में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो इसके हर शेयर पर 94.25 रुपये का मुनाफा यानी 253.70 फीसद का रिटर्न दिया है। इधर लगातार अपर सर्किट लगने से पिछले 1 महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को होने वाले नुकसान की भरपाई कर दी है। अब 0.44 फीसद के साथ बढ़त पर है। अगर इस साल की बात करें तो यह अबतक 903.27प्रतिशत फीसद छलांग लगा चुका है। हालांकि एक साल पहले जिसने भी इसमें पैसा लगाकर रखा है, वह अभी 903.27प्रतिशत फीसद के मुनाफे में है। 22 मार्च 2021 को टीटीएमएल के शेयर का मूल्य 13.75 रुपये का था और आज 137.90 रुपये है।

टाटा टेलीसर्विसेज लि. (टीटीएमएल) ने समयोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये से संबंधित ब्याज को इक्विटी में बदलने के निर्णय के बाद यह स्टॉक बुरी तरह गिरा। इसके बाद कंपनी ने अपने इस निर्णय को रद्द कर दिया तो शेयर कुछ दिन उछला, लेकिन कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लगने लगा। एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More