Home » सोना हुआ 1,133 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव

सोना हुआ 1,133 रुपये सस्ता, चांदी के भी गिरे भाव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (7 मार्च से 11 मार्च के बीच) में सोने-चांदी के रेट में भयंकर उतार-चढ़ाव रहा। सप्ताहभर में सोने के दाम में 1,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी 867 रुपये तक सस्ती हुई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार (11 मार्च) को सोने की कीमत सोमवार (7 मार्च) के 53,595 रुपये मुकाबले 52,462 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 7 मार्च को 70580 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 11 मार्च को 69713 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More