Home » बोधघाट सिंचाई परियोजना का मामला सदन में उठा… पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रश्नकाल में उठाया मुद्दा

बोधघाट सिंचाई परियोजना का मामला सदन में उठा… पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रश्नकाल में उठाया मुद्दा

by Bhupendra Sahu

रायपुर। विधानसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक डॉ रमन सिंह ने बोधघाट सिंचाई परियोजना हेतु निविदा प्रक्रिया का मामला उठाया। सदन में विभागीय मंत्री रविन्द्र चौबे की अनुपस्थिति के कारण विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने इस मुद्दे पर आधे घन्टे की अलग से चर्चा कराए जाने की व्यवस्था दी। प्रश्नकाल में डॉ रमन सिंह ने कहा कि 22 हजार करोड़ रुपये की इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आधे घन्टे के भाषण में कहा था कि योजना वापस ला रहे है, योजना को लेकर पोस्टर छपाए जा रहे है, इस पर मैने कहा था कि परियोजना की परिकल्पना मत कीजिये। क्योंकि उनका भाषण सिर्फ अगले चुनाव की तैयारी के लिये था।

डॉ सिंह ने कहा कि आज इस मुद्दे पर उत्तर में जो आया है की परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तक तैयार नही किया गया है। इसके लिये निविदा तक जारी नही की गई है। मंत्री ने अपने जवाब में यह भी बताया कि परियोजना के सर्वेक्षण एवं डीपीआर बनाने हेतु 4154.38 लाख की राशि स्वीकृति की गई। उन्होंने प्रश्न किया कि डीपीआर बनाने की प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जायेगी।

इसका जवाब विभागीय मंत्री की अनुपस्थिति में खेल मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि डीपीआर तैयार करने सर्वे का काम चल रहा है, सर्वे का काम 70 प्रतिशत हो गया है । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि डीपीआर तैयार करने अभी सिर्फ सर्वे का काम चल रहा है वो भी अभी पूर्ण नही हुआ है। उन्होंने प्रश्न किया कि किस कंपनी को इसका काम दिया गया है। चूंकि सदन में विभागीय मंत्री मौजूद नही थे इसलिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने इस मामले में आधे घन्टे की अलग से चर्चा कराने की व्यवस्था दी।
000

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More