Home » मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना : कुहेरा में बनेगा सड़क… ग्रामवासियों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना : कुहेरा में बनेगा सड़क… ग्रामवासियों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति जताया आभार

by Bhupendra Sahu

रायपुर । नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुहेरा में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत मुख्य सड़क से शासकीय प्राथमिक शाला एवं पंचायत भवन तक 17 लाख 31 हजार रूपए की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस सड़क का भूमिपूजन आज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमा उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कोमल साहू, माखन कुर्रे, शुभांषु साहू सहित क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौजूद थे। ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More