Home » नगरीय प्रशासन मंत्री ने आरंग में 4.90 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात…

नगरीय प्रशासन मंत्री ने आरंग में 4.90 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात…

by Bhupendra Sahu

रायपुर  ।  नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एव अनुसूचित जाति, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आरंग गुमराभाटा में 100 मीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जिसकी लागत एक करोड़ 74 लाख 67 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया।

4.90 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

50 सीटर नवीन प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास लागत एक करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए की भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार से कोसरंगी के 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम लागत एक करोड़ 62 लाख 76 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आरंग श्री खिलेश देवांगन, श्रीमती अनिता साहू, श्री कोमल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More